Press "Enter" to skip to content

पुलिस पर उठे सवाल ? बदरवास डकैती में 5 पकडे, 8 फरार, 30 लाख की डकैती,सवा लाख में सिमटी | BADARWAS, SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। बीते माह की 29—30 अप्रैल की दमियानी रात में जिले के बदरवास कस्बे में हुए डकैती काण्ड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया हैं पुलिस ने इस मामले में 5  आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 हजार नगदी और 1 लाख रूपए की चांदी बरामद की है। वही फरियादी का कहना है कि डकैती में गया 4 लाख रूपए नगदी और लाखो रूपए का सोना बरामद नही किया हैं,वह पुलिस की इस कार्यवाही से संतुष्ट नही हैं।

जैसा कि विदित कि बीती 29 30 अप्रैल की दरमियानी रात बदरवास में एसबीआई बैंक के पास निवास करने वाले क्रष्णपाल पुत्र सुखलाल शर्मा उम्र 60 साल अपने घर में सो रहे थे। उनका बेटा विजय शर्मा पत्रकार अपनी पत्नि के साथ एक कमरे में सो रहा था। तभी रात्रि में लगभग 2 बजे 9 हथियारबंद बदमाश घर की कुंदी को ड्रिल मशीन से तोडकर घर में अंदर दाखिल हुए। उसके बाद उक्त बदमाशों ने घर के मालिक क्रष्णपाल शर्मा को मारपीट कर बंधक बनाकर घर में डाल दिया था। 

उसके बाद बदमाशों ने कमरे में सो रहे पत्रकार विजय शर्मा और उसकी पत्नि को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद बडे इत्मिनान के साथ घर में रखे सोने चांदी के जेबर सहित लगभग 30 लाख रूपए का माल पार कर दिया।

उक्त व्यापारी पर बदरवास कस्बे में ही व्याज का काम था। जिसमें वह रकम गिरवी रखकर व्याज पर पैसे देता था। जिसके चलते व्यापारी पर गिरवी रखी रकम सहित दोनों बहुओं की पूरे जेबरात सहित लगभग 30 लाख का माल पार कर ले गए। उक्त बदमाश शहर के लगे लगभग 5 सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुए है।

इस डकैती काण्ड में पुलिस ने आज 5 आरोपियो को पकडने का दावा किया हैं।  इन अरोपियो से मात्र 1 लाख रू की चांदी बरामद की हैं,और 15 हजार रूपए नगदी जब्त— किए हैं। बाकी पुलिस का कहना है कि उक्त माल इस काण्ड में शामिल रहे गुना के 8 पारदी ले गए जिनकी तलाश बाकी हैं,पुलिस ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि फरियादी सोना—चांदी गिरवी रख कर ब्याज पर रकम देता था,और उसने पकडे गए आरोपी को घर से भगा दिया था इस कारण उसने इस लूट की घटना को रचा था।

फरियादी के पुत्र विजय शर्मा ने पत्रकारो से कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने एक कहानी रची हैं,मैं पुलिस की इस कार्यवाही से 10 प्रतिशत भी संतुष्ट नही हूॅ। वही इस घटना के बाद भी बदरवास में चोरी थम नही रही हैं,इस डकैती काण्ड के बाद भी वहां बदरवास में 2 चोरी होने से वहां के निवासी भयभीत हैं,पुलिस चाहे इस काण्ड के खुलासा कर अपनी पीठ थपथपा ले सबसे बडा सवाल यही उठता हैं कि चोरी कैसे हो रही हैं,पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय नही हैं,शिवुपरी पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!