
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतगणना की तैयारियों एवं मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने हेतु उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों की बैठक आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में प्रातः 08 बजे से शुरू होगी।
बैठक में बताया गया कि मतगणना 5 कक्षो ंमें सम्पन्न होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक सहायक रिटर्निंग आॅफिसर रहेगा। 14 टेबिलों पर गणना होगी। बैठक में गणना एजेंटो की नियुक्ति हेतु रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा दी जाने वाली सूचना, गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति की प्रति संहरण, मतगणना अभिकर्ताओं के लिए दी जाने वाली पुस्तका आदि पर चर्चा कर बताया कि मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु मतगणना दिनांक से तीन दिन पूर्व अपराह्न 5 बजे तक आवेदन जमा करा दें। जिससे गणना अभिकर्ता के प्रवेश पत्र तैयार किए जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी (पी.जी.काॅलेज) में जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की निरागनी हेतु राजपत्रित अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी 13 मई 2019 को प्रातः 06 बजे से 23 मई 2019 को प्रातः 08 बजे तक निर्धारित अवधि के दौरान निगरानी करेंगे। नियुक्त अधिकारीगण स्ट्रांग रूम के पास निर्धारित कक्ष में ही रात्रि में ड्यूटी देंगे और अभ्यर्थियों के अधिकृत प्रतिनिधियों/निर्वाचक अभिकर्ताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपेट मेन्युअल में जारी निर्देशों के तहत एक निश्चित दूरी से ईव्हीएम के स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर सहायक रिटर्निंग आफिसर शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, उपजिलानिर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment