
शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सैकेण्ड्री परीक्षा वर्ष 2019 का घोषित परीक्षा परिणाम में प्रदेश में शिवपुरी जिले से टॉप टेन की सूची में आने वाले छात्र/ छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, शिवपुरी जिले के छात्र/छात्रायें ऐसे ही शिवपुरी जिले का प्रदेश में नाम ऊॅचा करें। बच्चों के परिजनों, विद्यालय के संचालकों एवं गुरूजनों को भी शुभकामनायें दी हैं। शिवपुरी जिले से हायर सैकेण्ड्री परीक्षा में 3 विद्यार्थी प्रदेश की टॉपटैन सूची में हैं। कुलदीप धाकड़ आत्मज कैलाश धाकड़ (दूसरा स्थान), विवेक कुमार शर्मा आत्मज कल्याण चंन्द्र शर्मा (पंाचवा स्थान), हर्षित गुप्ता आत्मज केशव गुप्ता (पांचवा स्थान) यह तीनों विद्यार्थी शास. उत्कृष्ट उ.मा. वि. क्र.1 शिवपुरी से है। इसी प्रकार शिवपुरी जिले हाई स्कूल परीक्षा में 14 विद्यार्थियों नें प्रदेश की टॉपटैन सूची में अपना स्थान बनाया है।
कु. वैष्णवी बंसल आत्मजा मोहन लाल राईजिंग पब्लिक उ.मा.वि. बैराड़, शिवपुरी (चतुर्थ स्थान), कु. काजल वर्मा आत्मज आनन्द कुमार वर्मा शिक्षा भारती बाल निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी (चतुर्थ स्थान), अर्जुन कुशवाह आत्मज राजू कुशवाह इंडियन पब्लिक उ.मा.वि. झिंगुरा, शिवपुरी(चतुर्थ स्थान), आदर्श पाण्डे आत्मज शिवशंकर पाण्डे बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि. झिंगुरा, शिवपुरी(छटवां स्थान), संतोष धाकड़ आत्मज गौरी शंकर धाकड़ शिक्षा भारती बाल निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी(सातवां स्थान), कु. बिटिल रजक आत्मज हरिसिह शा.उ.मा.वि. खरई शिवपुरी(सातवां स्थान), कु. लाली धाकड़ आत्मज लक्ष्मीनारायण धाकड़ शिक्षा भारती बाल निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी (सातवां स्थान), सौरभ शुक्ला आत्मज संतोष शुक्ला बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी(आठवा स्थान), आकाश शिवहरे आत्मज श्री अनूप शिवहरे शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र 01 शिवपुरी(आठवा स्थान), दिलीप कुशवाह आत्मज गोपाल कुशवाह शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र 01 शिवपुरी(आठवा स्थान), नीलम जाटव आत्मज नारायण जाटव ज्ञान प्रभात उ.मा.वि. मनियर, शिवपुरी(दसवा स्थान), पार्थ गुप्ता आत्मज अखिलेश गुप्ता आईडल केम्ब्रिज उ.मा.वि. करैरा,शिवपुरी (दसवां स्थान), आकाश गुर्जर आत्मज जगदीश गुर्जर राजीव गाँधी मेमोरियल हाईस्कूल, मगरौनी नरवर, शिवपुरी(दसवां स्थान) पाने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।






Be First to Comment