
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के बैराड़ थाने अन्तर्गत कालामढ़ के आ रही हैं। जहाँ मामा के लड़के की शादी में आईं चार बर्षीय मासूम को आधी रात को दरिंदगी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बैराड़ अन्तर्गत ग्राम कालामढ़ में चार बर्षीय मासूम अपने परिजनों के साथ उसके मामा के लड़के की शादी में आईं हुई थी। एवं बीते रोज रात्रि में छत पर मम्मी के साथ सो रही थी। तभी अचानक आरोपी मासूम को छत के किनारे ले जाकर उसके साथ घिनोना काम किया। मासूम की माँ की जब रात में नींद खुली तो माँ ने अपनी बच्ची को देखा लेकिन मासूम छत के किनारे बेहोसी की हालत में मिली। उसके बाद मासूम को बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये एवं पुलिस को सूचना दी। मासूम की हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
मामले में परिजनों का बाद में कहना हैं कि मासूम जीनों से गिर गईं थी। लेकिन डॉक्टरों का कहना हैं कि मासूम के साथ रेप हुआ हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
इनका कहना हैं
मासूम की माँ का कहना हैं कि बच्ची रात में जीनों से गिर गईं थी जिसके कारण व्व बेहोश हो गईं
टीआई आलोक सिंह बधोरिया
थाना बैराड़






Be First to Comment