Press "Enter" to skip to content

नशे में हुआ मुुंहवाद और दोस्त की कर दी थी हत्या ,कराहल में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार | Karahal News

कराहल। नशा जीवन बर्बादी की जड़ है और नशे व गुस्से मेंं व्यक्ति सबकुछ भूल जाता है। ऐसी ही हत्या की एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है, जिसमें नशे में मुंहवाद के बाद दो दोस्तों ने एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर लिया है। यहां बता दे कि कराहल कस्बे के तेूंदू पत्ता गोदाम के पास से कराहल थाना पुलिस ने के.के. उर्फ कष्णकांत पुत्र मुन्नालाल शर्मा 24 साल लाश बरामद की थी। मृतक के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान के चलते पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर विवेचना प्रारं ा करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र ङ्क्षसह के निर्देश पर कराहल थाने के निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी. टीव्ही कैमरो को खंगाला, जिसमें दो युवक संदिग्ध रूप से नजर आए, जिन्होंने पूछताछ के दौरान युवक की हत्या करना कबूला। एसपी नागेन्द्र सिंह ने उक्त घटना का ाुलासा करते हुए बताया कि मृतक के.के. शर्मा की उदयभान सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव व मुकेश उर्फ चप्पा उर्फ मधुपाल पुत्र रज्जू कुशवाह की पहचान थी एवं घटना के दिन तीनों ने पहले नशा किया एवं नशे के बाद तीनों तेदूं पत्ता गोदाम के पास बैठकर बाते कर रहे थे, तभी तीनों में मुंंहवाद हो गया, जिसमें मुकेश व उदयभान सिंह ने कृष्णकांत की हत्या कर दी एवं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग खड़े हुए थे। 
पहले अन्य युवक पर जताया था शक 
कराहल कस्बे में युवक कृष्णकांत शर्मा की हत्या के मामले में उसके पिता मुन्नालाल शर्मा ने पोपला उर्फ सबरजीत जाट नामक युवक पर हत्या का शक जताया था, लेकिन इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्योपुर ने उक्त मामले की गंभीरता व निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दिए और कराहल थाना पुलिस ने उक्त घटना के दोनों मु य आरोपियों को पकड़ा। हत्या की वारदात का खुलासा करने में कराहल थाने के नगर निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, एएसआई संदीप यादव, एएसआई जयङ्क्षसंह, एएसआई जगदीश पिप्पल, प्रधान आरक्षक शिवदयाल नागर, आरक्षकगण अमित शर्मा, रामअवतार रावत, शिवराज, अजरूद्दीन, जागेश्वर, कुलदीप परमार, प्रमोद चोरसिया आदि की सराहनीय भूमिका रही।
इनका कहना हैं
कृष्णकांत की हत्या से पहले तीनों दोस्तों ने नशा किया था एवं नशे में मुंहवाद हुआ था और मुंहवाद के तैस में दोनों दोस्तों ने कृष्णकांत की हत्या की। चार दिन में घटना का खुलासा कर कराहल पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है, जिसे पुरूस्कृत किया जाएगा।
नागेन्द्र सिंह 
पुलिस अधीक्षक
श्योपुर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!