शिवपुरी। बीते दिनों शहर में चली आंधी के दौरान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के कटरा मोहल्ल में मस्जिद के पास एक पेड़ टूटकर खंभे पर लटक गया था जिसे कई दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ने नहीं हटाया। ऐसी स्थिति में वहां कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत भी स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों से की, लेकिन नपा ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। वहां रहने वाले नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पदम चौकसे का कहना है कि नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव को उन्होंने पेड़ टूटने की सूचना दी थी। जिन्होंने कुछ कर्मचारियों को वहां पहुंचाया, लेकिन वह पेड़ की कुछ डालियां काटकर ले गए और पेड़ का तना टूटी हुई अवस्था में खंभे पर लटका हुआ है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। श्री चौकसे ने मांंग की है कि जल्द से जल्द उक्त पेड़ को खंभे से हटाया जाए। जिससे लोगों में भय खत्म हो सके।
आंधी के दौरान खंभे पर गिरा पेड़ नहीं हटाया, कभी भी हो सकता है हादसा | Shivpuri News
शिवपुरी। बीते दिनों शहर में चली आंधी के दौरान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के कटरा मोहल्ल में मस्जिद के पास एक पेड़ टूटकर खंभे पर लटक गया था जिसे कई दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ने नहीं हटाया। ऐसी स्थिति में वहां कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत भी स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों से की, लेकिन नपा ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। वहां रहने वाले नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पदम चौकसे का कहना है कि नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव को उन्होंने पेड़ टूटने की सूचना दी थी। जिन्होंने कुछ कर्मचारियों को वहां पहुंचाया, लेकिन वह पेड़ की कुछ डालियां काटकर ले गए और पेड़ का तना टूटी हुई अवस्था में खंभे पर लटका हुआ है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। श्री चौकसे ने मांंग की है कि जल्द से जल्द उक्त पेड़ को खंभे से हटाया जाए। जिससे लोगों में भय खत्म हो सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News

Be First to Comment