Press "Enter" to skip to content

गायों को हांकने के बाद मन किया तालाब में नहा लें , नहाते समय युबक की डूबने से मौत | Bairad News

शिवपुरी बैराड़। अभी अभी खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तालाब से हैं। जहाँ चार युबक गायों को हाँकने तालाब में उतरे एवं फिर उनका मन किया कि नहा लिया जाए। नहाने के चलते एक युबक गहरे पानी मे डूब जाता हैं एवं उसकी मौत हो जाती हैं।

जानकारी के अनुसार रूपेंद्र जाटव पुत्र माखन जाटव उम्र 20 साल निवासी नानोरा भटनावर सुबह 9 बजे लगभग अपने दोस्तों के साथ गायों को हाँकने के लिए बैराड़ साइड तालाब के पास चले जाते हैं। वहां तालाब में से गायों को हाँकने के बाद युबकों का मन करता हैं। कि नहा लिया जाए। नहाते समय युबक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो जाती हैं। पुलिस को सूचना मिली एवं पुलिस मौके पर पहुँची।

समाचार लिखने तक पुलिस युबक का शब तालाब से निकालने में जुटी हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!