Press "Enter" to skip to content

शिव मंदिर में प्रतिमा तोडऩे वाले वाले मारपीट सहित धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज | Karera News


शिवपुरी। करैरा के ग्राम टीला में शिव मंदिर में स्थापित शिव परिवार की प्रतिमा को एक आरोपी ने खण्डित कर दिया और जब गांव के एक युवक ने आरोपी को घटना कारित करते हुए देख लिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया। वहीं मारपीट के शिकार युवक की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ दूसरा प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने भादवि की धारा 341, 294, 323, 506 की कायमी की है।

जानकारी के अनुसार गांव में स्थित शिव मंदिर में कल सुबह 7 बजे आरोपी सुरेश लोधी आया और उसने भगवान शिव सहित माता पार्वती, कार्तिकेय और भगवान गणेश की प्रतिमा को तोड़ दिया। जब मंदिर के पुजारी माताप्रसाद पुत्र रामचरण तिवारी मंदिर पहुंचे तो उन्हें प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली जिस पर उन्होंने अन्य वहां आने वाले भक्तों को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के एक युवक विकेश पुत्र मानसिंह लोधी ने सुरेश लोधी को प्रतिमा तोड़ते हुए देखने की बात पुलिस को बताई। जब यह जानकारी आरोपी को लगी तो उसने दोपहर करीब ढाई बजे विकेश को गांव के स्कूल के पास रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!