बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत सांपरारा माता मंदिर के पास पोहरी बैराड़ रोड पर एक बोलेरो पिकअप के चालक ने सड़क पर जा रह दो युवकों में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में मलखान पुत्र जगदीश धाकड़ निवासी गोवरा ने बताया कि 2 जून को शाम के समय उसका छोटा भाई का लड़का दीपक धाकड़ व मेरा लड़का कुलदीप धाकड़ अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।





Be First to Comment