
शेखर श्रीवास्तव दतिया।
पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने किया नपा अध्यक्ष के घर का घेराव
नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया शहर में भीषण पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के घर का घेराव किया ओर नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की गई एवं कांग्रेसियों ने नगर पालिका अध्यक्ष के घर के बाहर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेसियो ने पेयजल संकट को लेकर टाऊनहाल पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर की नारेबाजी। कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च कर नगर पालिका अध्यक्ष घर तक पहुँचे थे। इस दोरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। नपाध्यक्ष घर का घेराव व प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, संघर्ष यादव, महेश गुलवानी, अनूप पाठक, पाविल कुरेशी, आदिल खान, चंदू पटेरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




