Press "Enter" to skip to content

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने किया ट्रेन में मसाज सुविधा का विरोध ! Bhopal News

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने किया ट्रेन में मसाज सुविधा का विरोध
इंदौर। सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे द्वारा ट्रेन में शुरू की जाने वाली मसाज सुविधा का विरोध किया है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को इसके लिए एक पत्र लिखा है। सांसद लालवानी का कहना है कि ये हमारी भारतीय सभ्यता के खिलाफ है, महिलाओं के सामने इस तरह की सेवा रेलवे द्वारा शुरू करना गलत है। उन्होंने रेल मंत्री को सुझाव भी दिया है कि मसाज की जगह ट्रेनों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधा होना चाहिए, जो यात्रियों के लिए आवश्यक है।
जून के अंत में 39 ट्रेनों में शुरू होना है मसाज की सुविधा
सफर के दौरान थकान होने पर यात्रियों के लिए रतलाम रेल मंडल प्रशासन मसाज की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। योजना के तहत इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में मसाज प्रोवाइडर उपलब्ध रहेंगे। इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) सहित प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्री अलग-अलग दर में सिर या पैर की मसाज करवा सकेंगे। रेलवे ने इसके लिए एक फर्म को 20 लाख रुपए का ठेका भी दे दिया है। जून माह के अंत में इसकी शुरुआत होना है। रतलाम रेल मंडल में शुरू होने वाली इस तरह की भारतीय रेलवे में पहली सुविधा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!