Press "Enter" to skip to content

बीई में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, दो जुलाई तक छात्र कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन ! Indore News

Image result for registration

इंदौर। प्रदेशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों से संचालित बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) कोर्स में दाखिले को लेकर डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है। लगभग 80 हजार सीटों के लिए आवेदन बुलवाए गए हैं। दो जुलाई तक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। साथ ही दस्तावेज सत्यापन और पसदीदा कॉलेज की सूची देनी होगी।
इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग दो चरणों में होगी। डीटीई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन के बाद विद्यार्थियों को मार्कशीट, समस्त प्रमाण पत्र का सत्यापन हेल्प सेंटर पर जाकर करवाना होंगे। फिर चुनिंदा कॉलेजों के नाम बताना है, जिसमें 30 से अधिक कॉलेज चुन सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेज अलॉटमेंट के बाद विद्यार्थियों को छह से 10 जुलाई तक टीसी और फीस जमा करनी होगी। काउंसलिंग के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन 20 से 26 जुलाई तक होंगे।

अल्पसंख्यक कॉलेज की सूची जारी
यूजी-पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कॉलेजों को ऑनलाइन काउंसलिंग से दूर रखा है। इसके तहत विद्यार्थी इन कॉलेजों में सीधे जाकर दाखिला ले सकते हैं। विभाग ने इन कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। 44 में से इंदौर के 18 कॉलेज शामिल हैं। इनमें गुजराती कॉलेज, रेनेसा कॉलेज, अक्षय एकेडमी, अरिहंत कॉलेज, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज, इस्बा, जैन दिवाकर कॉलेज, विशिष्ट कॉलेज, कोठारी कॉलेज, आईसेक्ट, इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, एलेक्सिया कॉलेज, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क, एमबी खालसा कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज व अन्य हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!