- आज से आंबेडकर नगर- कालाकुंड का रोज एक फेरा लगाएगी, अभी सामान्य कोच से ही चली ट्रेन
- सोमवार को 11.05 बजे महू से रवाना हुई ट्रेन
रतलाम: आंबेडकर नगर-पातालपानी-कालाकुंड चलने वाली पश्चिम रेलवे और प्रदेश की पहली हैरिटेज ट्रेन को छह माह में विस्टाडोम कोच मिल जाएंगे। इन स्पेशल कोच के छत और दीवारों पर बड़े-बड़े कांच लगे होंगे। इससे पर्यटक हैरिटेज सेक्शन के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देख सकेंगे।
इतना ही नहीं यह ट्रेन जल्द ही भाप इंजन से चलती दिखाई देखी। इसके लिए रेवाड़ी स्टीम शेड से स्टीम इंजन यहां लाने की तैयारी चल रही है। रेलवे बोर्ड इन दोनों की मंजूरी दे चुका है। 17 जून से सामान्य कोच और डीजल इंजन से हैरिटेज ट्रेन ने रोज एक फेरा लगाना प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को सुबह 11.05 बजे आंबेडकर नगर से कालाकुंड के लिए यह ट्रेन रवाना हुई। पिछले ढाई माह से इसे सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को चलाया जा रहा था।

पर्यटक नहीं मिले इसलिए बंद करना पड़ी
मार्च में तापमान बढ़ने के लिए साथ पर्यटकों की संख्या कम होती गई। पीआरओ जेके जयंत ने बताया मार्च अंत तक गिनती के पर्यटक की हैरिटेज ट्रेन की सवारी करने पहुंच रहे थे, जिसे देखते हुए रेलवे ने 1 अप्रैल से सप्ताहांत यानी शनिवार व रविवार को चलाने का फैसला लिया था। मानसून दस्तक दे चुका है, ऐसे में रेलवे को उम्मीद है कि पर्यटकों की संख्या फिर बढ़ जाएगी। इसी वजह से रेलवे सोमवार से इसका फिर नियमित संचालन करेगा। रेल मंडल ने इसे 25 दिसंबर 2018 क्रिसमस को पहली बार चलाया था।
इस समय पर चलेगी हैरिटेज ट्रेन
- आंबेडकर नगर से कालाकुंड (52965) – सुबह 11.05 बजे आंबेडकर नगर से रवाना, 11.15 बजे पातालपानी, 1.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।
- कालाकुंड-आंबेडकर नगर (52966) – दोपहर 3.34 बजे कालाकुंड से रवाना, 4.02 बजे पातालपानी, 4.30 बजे आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

Be First to Comment