इंदौर से दुबई फ्लाइट 15 जुलाई से, हफ्ते में तीन दिन चलेगी, किराया 14000 रु.! Indore News

Indore to Dubai Flights from July 15
इंदौर | इंदौर से दुबई के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू होगी। यइ इंदौर एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। जबकि दुबई से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर आएगी। एअर इंडिया के इस विमान में 182 सीटें होंगी और इंदौर से दुबई तक का किराया 14 हजार रु., जबकि दुबई से इंदौर का किराया 12500 रु. होगा। सोमवार से कंपनी ने इसकी टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इंदौर से हर महीने करीब 1500 यात्री दुबई जाते हैं।
  • ये रहेगा शेड्यूल : इंदौर से फ्लाइट शाम 4:40 बजे चलेगी। शाम 7.10 बजे यह दुबई पहुंचेगी। दुबई से 16 जुलाई से फ्लाइट इंदौर के लिए शाम 4:40 बजे चलेगी। शाम 7.10 बजे आएगी। 
  • अभी यह है स्थिति : अभी दुबई जाने के लिए दिल्ली या मुंबई से सीधी फ्लाइट मिलती है। ऐसे में मप्र के यात्रियों को पहले इन शहरों में जाना पड़ता है। इसमें किराया 20 से 25 हजार रु. लग जाता है।

संबंधित खबरें