
अहमदाबाद। गुजरात में नोटबंदी के दौरान अपने बैंक खाते में अधिक रुपये जमा करवाने के बाद रिटर्न नहीं भरने वाले लोगों की सूची मिलने के बाद वापी आयकर विभाग ने ड्रो कर 300 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयकर विभाग ने वलसाड़ और संघ प्रदेश दमण-सेलवास के 300 लोगों को नोटिस देकर खुलासा मांगा है।
केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर 2014 के दिन नोटबंदी की घोषणा की थी। इस दौरान 500 और 1000 हजार दर की नोट रद्द कर दी गई थी। हालाकि, रद्द हुई नोटों को बैंक में जमा करवाने के लिए केन्द्र सरकार ने लोगों को तीन महीने का समय दिया था। इस दौरान कई लोगों ने अपने बैंक खाते में अधिक रुपये जमा करवाये थे और उसका रिटर्न फाइल नहीं किया था।
वापी आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करेंसी से रद्द हुई नोटों को बैंक में जमा करने वालों की सूची उन्हें मिली है। इस सूची का कम्प्यूटराइज ड्रो किया जाता है। जिसमें वलसाड़ जिला और दमण-सेलवास में भी पुरानी नोटों को जमा कर रिटर्न फाइल नहीं करने के अनेक मामले सामने आए हैं। इसके तहत इस साल कम्प्यूटराइज स्क्रूटनी के लिए 300 नामों का चयन किया गया है। आयकर विभाग ने इन लोगों को नोटिस देकर खुलासा मांगा है। गौरतलब है कि वलसाड़ और दमण सेलवास के 300 लोगों को नोटिस मिलने से बैंकों में नोटबंदी के दौरान बड़ी रकम जमा करने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है।




Be First to Comment