Press "Enter" to skip to content

आईआईटी-एनआईटी में एक बार सीट फ्रीज करने के बाद छोड़ी तो अगली बार नहीं दे पाएंगे जेईई एडवांस्ड ! Indore News

IIT-NIT will not be able to give up after admission
इंदौर . देशभर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और केंद्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में बीटेक और बीई कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग रविवार से शुरू हुई है, जो 25 जून तक चलेगी।  इस बार केंद्र सरकार ने अहम फैसला लागू किया है। इसके तहत अगर किसी छात्र ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई कर देश के किसी भी आईआईटी, एनआईटी या अन्य संस्थान में सीट फ्रीज कर वापस छोड़ दी तो उसे अगली बार जेईई एडवांस्ड के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। अकसर यह बात सामने आती है कि जेईई एडवांस्ड की काउंसलिंग में पसंदीदा संस्थान अलॉट होने के बाद छात्र सीट को फ्रीज कर किसी भी वजह से उसे छोड़ देते हैं।
25 जून तक चलेगी आईआईटी, एनआईटी व अन्य संस्थानों के लिए काउंसलिंग
जेईई एडवांस्ड से इन संस्थानों में एडमिशन
  • 23    आईआईटी
  • 31    एनआईटी 
  • 25    ट्रिपल आईटी 
  • 28    केंद्रीय तकनीकी संस्थान
पहली बार लागू हुआ आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आरक्षण, दिव्यांग छात्रों को भी मिलेगा लाभ
देश में पहली बार लागू हुए आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण के तहत देशभर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में इस बार 2529 सीटें अलग रखी गई हैं।
  • 609    आईआईटी
  • 1309    एनआईटी 
  • 290    ट्रिपल आईटी 
  • 321    केंद्रीय तकनीकी संस्थान
(इनमें 129 सीटें आर्थिक रूप से पिछड़े दिव्यांग छात्रों के लिए भी रहेंगी।)
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!