ईसागढ़. ग्राम ओडिला में हो रही एक शादी में अजीब हालात बन गए। दूसरा फेरा होते ही यह कहकर शादी रुकवा दी गई कि वर-वधू का गोत्र एक है। हालांकि वर पक्ष का आरोप है कि वे दूल्हे को घोड़े पर बैठाकर और बारातियों को जीप व बस से लेकर नहीं आए इसलिए शादी रोकी गई।
कोलारस के रामगढ़ चक्क निवासी परमा आदिवासी के बेटे खुशालीराम की शादी ईसागढ़ के ओडिला निवासी मोहर सिंह की बेटी सबीना के साथ 17 जून को तय हुई थी। 30 बाराती ट्रैक्टर-ट्राॅली से ओडिला पहुंचे थे।
जब फेरे चल रहे थे, तभी वधु पक्ष ने कहा कि हमें पता चला है कि लड़के वालों और लड़की के मामा दोनों का गौत्र नकटेले है और शादी रुकवा दी। दहेज का सामान भी ट्रॉली से उतार लिया। इसके बाद वर पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।





Be First to Comment