
इंदौर। फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिकन नागरिकों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की एफबीआई ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एजेंसी के स्पेशल एजेंट भोपाल पहुंचे और ठगी का तरीका व रिपोर्ट देखी। एसपी (साइबर) जितेंद्रसिंह के मुताबिक पिछले दिनों विजय नगर (एबी रोड) क्षेत्र से दिव्या क्रिस्टल और प्लेटिनम प्लाजा में छापा मारा गया था। यहां से आरोपित शाहरुख, भाविल और जावेद सहित 78 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। जबकि राहिल, सनी उर्फ अंकित, सिद्धार्थ रामचंदानी, हार्दिक नंदानिया, केवल साधु, मिनेष फरार हो गए थे।
एसपी के मुताबिक आरोपित खुद को सोशल सिक्योरिटी नंबर एडमिनिस्ट्रेशन व रेवेन्यू अफसर बताकर यूएस नागरिकों को धमकाकर रुपए जमा करवा लेते थे। स्पेशल डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा ने एफबीआई से फर्जीवाड़े की रिपोर्ट साझा की थी।
गुरुवार को स्पेशल एजेंट (एफबीआई) माइक स्टूकल और भारत स्थित यूए दूतावास कर्मचारी मनु शर्मा भोपाल पहुंचे और जांच अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने फर्जीवाड़े के बारे में जानकारी ली और कहा कि पीड़ितों से संपर्क कर उनके बयान भी दर्ज करवाने में मदद करेंगे।





Be First to Comment