हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता हत्याकांड में 2 लोगों की गिरफ्तारी, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा ! National News

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता हत्याकांड में 2 लोगों की गिरफ्तारी, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या में फरीदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। फरीदाबाद पुलिस ने इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक गैंगस्टर कौशल की बीवी तो दूसरा उसका घरेलू नौकर है। माना जा रहा है कि हरियाणा पुलिस जल्द इस हत्याकांड से पर्दा उठा सकती है।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, विकास चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ देर पहले ही विकास चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर कौशल की पत्नी और घरेलू सहायक की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। ADGP नवदीप विर्क की ओर से ट्वीट कर प्रेस नोट भी जारी किया गया है
https://twitter.com/nsvirk/status/1144855165188505600/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1144855165188505600&ref_url=https%3A%2F%2Fnaidunia.jagran.com%2Fnational-haryana-police-have-arrested-two-people-in-connection-with-murder-of-congress-leader-vikas-chaudhary-3022821
इसमें बताया गया है कि हत्याकांड में गैंगस्टर कौशल की पत्नी रोशनी और घरेलू सहायक नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गैंगस्टर कौशल,उसकी पत्नी और नौकर ने मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हत्या लेन-लेन को लेकर हुई थी।
y
इसमें बताया गया है कि हत्याकांड में गैंगस्टर कौशल की पत्नी रोशनी और घरेलू सहायक नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गैंगस्टर कौशल,उसकी पत्नी और नौकर ने मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हत्या लेन-लेन को लेकर हुई थी।
बता दें कि गुरुवार को जिम में जाने के दौरान कार में बैठे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी कर मामलें में बड़ी सफलता हासिल कर ली है।