Press "Enter" to skip to content

आरक्षक ने निभाई दोहरी जिम्मेदारी की नई मिशाल कायम | Pichore News


पिछोर। पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक गणेश शंकर द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। आरक्षक गणेश शंकर को एक मृत व्यक्ति देवी सिंह पुत्र चिम्मन लाल केवट 50 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश संकट मोचन कॉलोनी पिछोर में शुक्रवार की रात्रि किसी बीमारी से मृत्यु हो गई। मृत व्यक्ति के परिजन घर से 500 किलोमीटर दूर थे इस वजह से उसके अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं थी और स्थानीय लोगों के पास भी उचित निर्णय की व्यवस्था नहीं थी तभी इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी पिछोर द्वारा आरक्षक गणेश शंकर को दी गई तत्काल आरक्षण गणेश शंकर ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुई है उसकी अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। थाना प्रभारी और आरक्षक गणेश शंकर ने अंतिम संस्कार किया जबकि आरक्षक गणेश शंकर रात्रि में गश्त में था, लेकिन नाइट ड्यूटी के उपरांत हुई आरक्षक ने थाना आकर अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाते हुए लोगों को समझाया और अपने कर्तव्य के साथ-साथ पुलिस प्रक्रिया में मिसाल की छवि लोगों के बीच पेश की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!