Press "Enter" to skip to content

धोखेबाज पति को Interpol की मदद से पत्नी ने पकड़ा, जानिए पूरा मामला ! Indore Crime

Indore Crime : धोखेबाज पति को Interpol की मदद से पत्नी ने पकड़ा, जानिए पूरा मामला
इंदौर। रिटायर्ड अफसर की बेटी से दहेज मांगने और लाखों के जेवरातों की हेराफेरी के आरोपित इंजीनियर को पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अमेरिका की नामी आईटी कंपनी में इंजीनियर है। वह भाई की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी चुकी थी।
भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, कौशल्यापुरी निवासी विभा गुप्ता (31) की शिकायत पर 5 जून को पति प्रतीक गुप्ता निवासी बसंत विहार सहारनपुर (यूपी) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था। प्रतीक के पिता ब्रजेश आंखों के डॉक्टर हैं। उनका सहारनपुर में अस्पताल भी है। पुलिस ने जांच कर डॉ.ब्रजेश और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को भी आरोपित बनाया था। दोनों की अग्रिम जमानत हो चुकी है। प्रतीक डेलास (अमेरिका) में इंजीनियर है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर इंटरपोल को सूचना भेजी थी।

शुक्रवार शाम वह जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा इंटरपोल ने दबोच लिया। जैसे ही प्रतीक के पकड़ाने की सूचना मिली टीआई संजय शुक्ला ने टीम रवाना कर दी। टीआई के मुताबिक, विभा का वेल्स फार्गो बैंक न्यू केसल डेलावेयर में लॉकर था। जिसमें सोने और हीरे के लाखों रुपए कीमती जेवरात रखे हुए थे। प्रतीक ने लॉकर ऑपरेट कर सारे जेवरात निकाल लिए। विभा ने अमेरिकी पुलिस को भी चोरी व हेराफेरी की शिकायत की, लेकिन उसने आभूषण देने से इनकार कर दिया। विभा के पिता एसएल शर्मा नेवी में थे। वे पिनेकल संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी हैं।
मां के लिए हीरे का हार और खुद के लिए 60 लाख मांगता था पति

टीआई शुक्ला के मुताबिक, विभा 2010 से 2014 तक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सॉस (यूएसए) में पढ़ी थी। इसी दौरान प्रतीक से प्रेम हुआ और दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को शादी कर ली। शादी में लाखों के जेवर और 20 लाख रुपए खर्च किए। तीन दिन बाद ही प्रतीक ने मां सीमा के लिए हीरे का हार मांग लिया। पिता एसएल शर्मा ने विभा को समझाया और 3 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद प्रतीक ने 60 लाख की मांग शुरू कर दी। विभा मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता और कई फैशन शो में भाग ले चुकी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!