Press "Enter" to skip to content

दो विमान हादसे टले, रनवे पर फिसले विमान, सभी यात्री सुरक्षित ! New Delhi News

दो विमान हादसे टले, रनवे पर फिसले विमान, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। रविवार को दो विमान हादसे होने से बच गए। दोनों में विमान रनवे पर फिसल गया था। पहली घटना मेंगलोर की है तो दूसरी भोपाल-सूरत रूट पर स्‍पाइसजेट के विमान की है। दोनों ही घटनाओं में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, सभी सुरक्षित हैं। 
मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हादसा टल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का IX384 विमान शाम लगभग 5:40 पर रनवे से फिसल गया। विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था।

सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें विमान से उतार लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह विमान टैक्सीवे की ओर 5:40 बजे रवाना हुआ और इसी दौरान वह रनवे से फिसल गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों द्वारा विमान की जांच की जा रही है। एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही DGCA को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!