Press "Enter" to skip to content

MLA Akash Vijayvargiya को जमानत मिलने पर समर्थकों ने किए हवाई फायर ! Indore News

MLA Akash Vijayvargiya को जमानत मिलने पर समर्थकों ने किए हवाई फायर, देखें वीडियो
इंदौर। इंदौर नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में जेल में बंद विधायक आकाश विजयवर्गीय को भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दी। यह खबर जैसे हीउनके समर्थकों को लगी तो वे विधायक के कार्यालय के बाहर जमा हो गए और नाचते हुए रिहायशी इलाके में हवाई फायर करने लगे। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसे गंभीरता से लेते हुए संयोगितागंज थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रविवार रात धारा 336 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस फुटेज के आधार आरोपित की तलाश कर रही है। टीआई सुबोध श्रोत्रिय के मुताबिक घटना जावरा कंपाउंड स्थित विधायक कार्यालय के सामने की है। समर्थक ढोलक की थाप पर नाच रहे थे।
इस बीच एक समर्थक ने पांच हवाई फायर किए। रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद एक युवक सामने आया। उसने खुद का नाम कृपाल सिंह बताया और कहा कि उसने एयरगन से फायरिंग की थी। टीआई के मुताबिक जो वीडियो मिला, उसमें गोलियां असली पिस्टल से चलना लग रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!