Press "Enter" to skip to content

मुंबई रनवे ब्लॉक होने से कई फ्लाइट इंदौर डायवर्ट, रात में परेशान होते रहे यात्री ! Indore News

  • mp news indore flight to mumbai diverted due to heavy rains
  • बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट, कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया

इंदौर. मुंबई के एयरपोर्ट पर एक रनवे के ब्लॉक हो जाने के कारण चार फ्लाइट को सोमवार रात इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। रात में मुंबई के बजाय इंदौर पहुंचे यात्री परेशान होते रहे। फ्लाइट के बाहर आते ही कुछ यात्रियों ने हंगामा करते हुए एयरलाइंस पर सुविधाएं मुहैया नहीं करवाने का आरोप लगाया। इसी प्रकार कुछ ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जबकि कुछ देरी से चल रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार एयरपोर्ट पर एक रनवे ब्लॉक होने से बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट, कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट और भोपाल से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को देर रात इंदौर में उतारना पड़ा। इंदौर पहुंचे यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। इस दौरान कुछ ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। उन्होंने एयरलाइंस पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप। ऐसी संभावना जताई गई है कि स्थिति सामान्य नहीं होने पर मंगलवार को भी ऐसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

बारिश की वजह कई ट्रेनें लेट
रेलवे के अनुसार मुंबई के पालघर स्टेशन पर पटरियों के पानी में डूबने से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गय है। वहीं रतलाम आने वालीं कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलीं, जबकि मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!