Press "Enter" to skip to content

महिला ने साले की पत्नी से अफेयर की अफवाह फैलाई तो कर दी हत्या, बेटी की हालत गंभीर ! National News

महिला ने साले की पत्नी से अफेयर की अफवाह फैलाई तो कर दी हत्या, बेटी की हालत गंभीर
नरोदा। गुजरात के नरोदा में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। इसमें एक पुरुष ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच बचाव करने आई उस महिला की 18 साल की बेटी पर भी उसने हमला किया, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
पुलिस के अनुसार, नरोदा के विजय मिल्स चॉल के नजदीक एक हाउसिंग सोसाइटी में रविवार की रात भूपत दतानिया ने ज्योत्सना सोलंकी (45) की हत्या कर दी। बीच बचाव में ज्योत्सना की बेटी रोशनी को भी भूपत ने घायल कर दिया। ज्योत्सना के पति दीपक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
मृत महिला के पति दीपक ने बताया कि, भूपत के अपने साले की पत्नी नीतू से अफेयर की चर्चा पूरी सोसाइटी में थी। इस बात की भनक जब भूपत की पत्नी को लगी तो दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा हुआ। इस बात से झल्लाए भूपत ने पड़ोस में रहने वाली ज्योत्सना के घर सुबह जाकर मारपीट की। उसे यकीन था कि इस बात की चर्चा ज्योत्सना ने ही फैलाई है। लड़ाई के वक्त ज्योत्सना का पूरा परिवार घर में ही मौजूद था। लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए तो भूपत वहां से चला गया। लेकिन, देर रात को जब दीपक घर लौटा तो पत्नी ज्योत्सना और बेटी रोशनी को घायल अवस्था मे जमीन पर पड़े हुए देखा। वह तुरंत दोनों को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने ज्योत्सना को मृत घोषित कर दिया, वहीं रोशनी की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। दीपक का आरोप है कि भूपत ने ही इस अपराध को अंजाम दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!