Press "Enter" to skip to content

Chhattisgarh के धमतरी में कार और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत ! National News

Chhattisgarh के धमतरी में कार और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत
धमतरी। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार व पेट्रोल टैंकर में आमने-सामने जबदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि कुरुद पुलिस ने की है। कुरुद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे धमतरी की ओर से एक वेगन आर कार व रायपुर की ओर से पेट्रोल टैंकर में कुरुद के सर्वो पेट्रोल पंप के पास आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। सभी मृतक कोरिया जिले के बैकुंठपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्ती के लिए कुरुद पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र के एक पुलिस कर्मी को बुलाया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!