Press "Enter" to skip to content

नकली अमेरिकी डॉलर की 10 गडि्डयों के साथ दक्षिण अफ्रिका के व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा ! Indore News

  • पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
  • अन्नपूर्णा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की
  • इंदिरा नगर में रहने वाले बुजुर्ग को डॉलर देने इंदौर आया था आरोपी

इंदौर. पुलिस ने मंगलवार को नकली अमेरिकी डॉलर के साथ दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 डॉलर मूल्य की 10 गडि्डयां पकड़ाई है जिसका भारतीय रुपए मूल्य लगभग 69 लाख रुपए है। 


अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नगर में रहने वाले 72 साल के सुभाष लांबा ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी कि दक्षिण अफ्रीका से आए एक व्यक्ति द्वारा उसे नकली डॉलर देने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दक्षिण अफ्रिका के बेनाडिच नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। विदेशी व्यक्ति के पास से अमेरिकी डॉलर की 10 गडि्डयां जब्त की गई। जब्त की गई प्रत्येक गड्‌डी में 100 डॉलर मूल्य के 100 डॉलर थे। 


मामले में फरियादी सुभाष ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार माह से वह स्वीडन में रहने वाली मारिया रिची नामक महिला से इंटरनेट के माध्यम से बात कर रहा था। सुभाष ने स्वीडन महिला को बताया था कि वह काफी गरीब है। इस पर मारिया ने उन्हें डॉलर भेजने की बात कही थी।
मंगलवार को बेनाडिच नामक व्यक्ति ने सुभाष को फोन किया और कहा कि वह इंदौर आया है और उसे डॉलर देना चाहता है। इस पर सुभाष उससे मिलने गया। बेनाडिच ने सुभाष को डॉलर दिए तो वह नकली लगे।
इस पर बेनाडिच ने कहा कि इन्हें एक केमिकल से धोना पड़ेगा इसके लिए 25 हजार रुपए लगेंगे। इस पर सुभाष को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी बेनाडिच के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए, सी और 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!