Press "Enter" to skip to content

दिग्विजय ने कहा- अमित शाह नहीं होने देंगे अपने मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का नुकसान ! Indore News

  • mp news bat controversy digvijay said amit shah will not let vijay varghiya to loose
  • भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि आकाश पर निर्णय संगठन को लेना है
  • भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश का नाम लिए बिना जताई थी नाराजगी
  • 26 जून को विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगमकर्मी की बैट से पिटाई की थी

इंदौर. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की नाराजगी सामने आने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आकाश के बहाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कहने के बाद भी उन्हें नहीं लगता कि शाह अपने मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे।
वहीं, भाजपा विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के खास माने जाने वाले रमेश मेंदोला ने कहा कि आकाश पर निर्णय संगठन को लेना है। आकाश का स्वागत करने की बात पर उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें सिर्फ लेने गया था। स्वागत नहीं किया और न ही उसकी अनुमति थी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का इंदौर दौरा कैंसिल होने पर कहा की संसद चल रही है, इसलिए राकेश सिंह नहीं आए।’
दिग्विजय सिंह के ट्वीट- 
  • ‘मोदी जी ने कल भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश के इस बयान के खिलाफ नाराजी प्रकट की और आकाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिन्होंने जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत किया और “हर्ष फायरिंग” की।’
  • ‘अगर ऐसा होता है तो मोदी जी आपको बधाई। यदि नहीं होता है तो यही कहेंगे आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है और आपकी नियत साफ़ नहीं है। मुझे नहीं लगता अमित शाह जी अपने प्रिय मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे… देखते हैं।’
  • प्रधानमंत्री ने जताई थी नाराजगी
    मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश का नाम लिए बिना माेदी ने कहा कि ऐसा घमंड और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा “यह क्या हो रहा है? जिसके मन में जो आ रहा है कर रहा है। फिर उसका समर्थन भी किया जा रहा है। वह काेई भी हाे, किसी का भी बेटा हो। मनमानी नहीं चलेगी। कहा जा रहा है पहले निवेदन, फिर आवेदन फिर दनादन, यह कैसी भाषा है?’ जेल से छूटने के बाद आकाश काे सम्मानित किए जाने पर भी प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्हाेंने कहा, “क्या होगा अगर एक विधायक कम हो जाएगा? वह इकाई भंग कर देनी चाहिए, जो स्वागत सत्कार कर रही है।’ माेदी ने कहा कि अगर काेई गलती करता है ताे उसमें खेद का भाव हाेना चाहिए।
     
    आकाश ने निगम अफसर को बैट से पीटा था
    26 जून को निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस टीम के साथ जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आकाश वहां आए और टीम को बगैर कार्रवाई के लिए जाने के लिए कहा। लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी और आकाश ने बैट से अधिकारी की पिटाई की थी। इस मामले में आकाश को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 30 जून को उन्हें भोपाल की विशेष कोर्ट से जमानत मिली थी। 1 जुलाई को वह जेल से बाहर आए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!