
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक छोटी सी बात पर दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकू मार दी। इतना ही नहीं उसके बचाव के लिए आये पीड़ित के छोटे भाई पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। विल्सन गार्डन में रहने वाले इन भाइयों, शोएब पाशा (23) और शाहिद पाशा (21) का एक प्राइवेट अस्पातल में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद अब दोनों खतरे से बाहर हैं।
बेंगलूरु पुलिस ने बताया कि, घटना रविवार रात 11:45 बजे की है, जब शोएब पाशा एलबीएफ रोड पर बाइक से जा रहा था। शोएब ने नबी को देखा और उससे मिलने के लिए रुका। नबी ने शोएब के गले लगने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांस से बदबू आने पर शोएब ने उसे दूर कर दिया। इसी बात पर नबी ने उसे गाली दे दी। बात इस हद तक बढ़ी कि, नबी ने अपने जेब से चाकू निकाली और शोएब पर हमला कर दिया। घायल शोएब ने तुरंत अपने मोबाइल से छोटे भाई शाहिद को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। शाहिद जैसे ही वहां पहुंचा उसकी नबी से बहस हुई। नबी ने शाहिद पर भी चाकू से वॉर कर दिया और वहां से फरार हो गया।
इस पूरे मामले में कलासिपलयम पुलिस का कहना है कि उन्होंने सिद्दापुरा निवासी नबी उर्फ बल्ली को भाइयों पर हमला करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। नबी एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स की दुकान पर काम करता है।





Be First to Comment