Press "Enter" to skip to content

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन होगी नामांकन प्रक्रिया,आवेदन 1 अगस्त तक ! Bhopal News

Nomination Online Process for Padma Awards

  • जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराए गए लॉगइन आईडी और पासवर्ड 

भोपाल। राज्य सरकार ने वर्तमान सत्र से पद्म पुरस्कारों के नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दिया है। पद्म पुरस्कार मॉड्यूल को ऑपरेट करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को गृह विभाग ने लॉगइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाए हैं। नामांकन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था में श्रेणीवार आवेदन करना होगा। इसके अलावा प्रस्तावक रिमाॅर्क भी ऑनलाइन भरना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होने से मॉनिटरिंग भी आसानी से की जा सकेगी। यह जानकारी गृह विभाग की वेबसाइट http://home.mp.gov.in/ पर दी गई है। 

अभी तक यह मैन्युअल रहती थी व्यवस्था 
वर्तमान में यह प्रक्रिया जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मैन्युअल प्रोसेस से पेपर कॉपी द्वारा की जाती रही है। इससे जिला स्तर पर पद्म पुरस्कारों के नामांकन प्राप्त करने के बाद इन्हें जिला कलेक्टरों की समीक्षा के बाद नामांकनों को राज्य शासन को भेजने होते थे। इसके बाद शासन स्तर पर छानबीन समिति द्वारा समीक्षा करने के बाद भारत सरकार को नामांकन प्रस्ताव भेजे जाते थे। इस प्रक्रिया में देरी अथवा त्रुटि होने की संभावना हमेशा बनी रहती थी। नई प्रक्रिया के अपनाने से त्रुटि की संभावना कम होगी। 
यह जानकारी भरनी होगी 
ऑनलाइन प्रक्रिया में चिह्नित प्रतिभागियों के नामांकन भरते समय निर्धारित प्रारूप में प्रतिभागियों द्वारा अपने क्षेत्र में एवं समाज के लिए किए गए योगदान का विवरण, हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरना होगा। इससे नामांकनों को चयनित करने एवं ऑनलाइन ही भारत सरकार को भेजे जाने से प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी। 
काम के मुताबिक कैटेगरी: यह पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं। 
  • पद्म विभूषण:असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए। 
  • पद्म भूषण: उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए। 
  • पद्मश्री: प्रतिष्ठित सेवा के लिए दिया जाता है।
पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई अनुशंसाओं के आधार पर इन्हें प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को प्रस्तुत की जाती हैं। इनकी घोषणा 25 जनवरी को होती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!