
जोधपुर। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान में पांचवा और देश की विभिन्न सैन्य संस्थाओं में 27 वां सबसे ऊंचा ध्वज लगाया है। जैसलमेर से 12 किलोमीटर दूर स्थित सेना के वॉर म्यूजियम में पहली बार 108 फीट गगनचुंबी पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया। इस आयोजन में सेना और बीएसएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
फाउंडेशन के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है। यह गणतंत्र की आत्मा और संविधान की गरिमा का द्योतक है। जैसलमेर का वार म्यूजियम सेना के ऐतिहासिक शौर्य का प्रतीक है। तिरंगे से देश का मान सम्मान जुड़ा है।
गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज ‘स्मारक ध्वज’ के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्हें शाम के समय नहीं उतारा जाता है।





Be First to Comment