Press "Enter" to skip to content

तीन घंटे इंतजार कराने के बाद रद्द कर दी दिल्ली फ्लाइट; यात्रियों का हंगामा, इंदौर से आज सुबह की फ्लाइट से भेजा ! Bhopal News

भोपाल एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

  • यात्रियों के विमान में बैठने के बाद अनाउंसमेंट- पायलट का फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन खत्म हो गया
  • रात दो बजे 37 यात्रियों को बस से इंदौर भेजा गया और सुबह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया

भोपाल. राजाभोज एयरपोर्ट से दिल्ली से जाने इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2022 को तीन घंटे की देरी के बाद अचानक निरस्त कर दिया गया। इस बात को लेकर पैसेंजर ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। गुरुवार को शाम 7.25 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट इसलिए निरस्त करनी पड़ी क्योंकि इसके पॉयलट प्रिष्टी का फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) लाइलेंस इस उड़ान से पहले ही खत्म हो गया था।
इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वे रात रात 11 बजे तक दिल्ली के लिए जाने के लिए संघर्ष करते रहे। रात दो बजे 37 यात्रियों को बस से भोपाल से इंदौर भेजा गया और वहां से सुबह इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली रवाना किया गया। करीब 14 घंटे की देरी से यात्रियों को दिल्ली की फ्लाइट नसीब हुई और वह भी इंदौर से। 
दरअसल, इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की दिल्ली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट हैं। इसके अलावा कुछ की महत्वपूर्ण बैठक हैं। इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री मीतेष भाटिया का वीजा बनवाने के लिए एम्बेसी में सुबह 8.30 पर अपॉइंटमेंट था। लेकिन, इससे पहले इंडिगाे अन्य कोई विकल्प उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
ये पूरा घटनाक्रम 
यात्रियों ने बताया कि जब फ्लाइट तय पर उड़ान नहीं भर सकी तो ऑपरेशनल कारणों का हवाला देकर रात 8.30 पर उड़ान भरने का अनाउंसमेंट किया गया। इसके बाद रात 9.30 बजे का अनाउंसमेंट हुआ। रात 9.45 से वोर्डिंग पास बनना शुरु हुआ। इस तरह से यात्री एयरक्राफ्ट में बैठे। लेकिन, यहां भी 20-25 मिनट बाद फ्लाइट ने टेकऑफ नहीं किया।
इसके बाद यात्रियों ने पूछा तो क्रू-मेंबर की ओर से अनाउंसमेंट किया गया कि लीगल इश्यू के कारण अब यह फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकेगी। क्योंकि, उनके पॉयलट का एफडीटीएल खत्म हो गया है। इसलिए फ्लाइट निरस्त करनी पड़ रही है। यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन, इंडिगो प्रबंधन की ओर से स्पष्ट रूप से अन्य फ्लाइट उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया गया। वहीं, कुछ यात्रियों को इंदौर तक बस यात्रा कराकर वहां से दिल्ली की यात्रा कराने के लिए राजी हुआ। 
इंडिगो की लापरवाही 
परेशान यात्री एमटी बक्स ने बताया कि मुझे दमाम जाना है। इसलिए पहले सुबह 4.55 पर बेहरनी के लिए दिल्ली से फ्लाइट है। इसके बाद यहां से दमाम के लिए यात्रा करनी थी। लेकिन, इंडिगोे की लापरवाही के कारण मुझे परेशान होना पड़ा है। कोई विकल्प भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
 
इंडिगो की अथॉरिटी भागी-भागी फिर रही है। कोई जवाब नहीं दे रहा है। खाने का अरेजमेंट । दिल्ली में सुबह 10 बजे से मीटिंग है। इसलिए सुबह 8 बजे किसी भी हाल में पहुंचना है। अब इंदौर से दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। लेकिन, रात 12 बजे तक कोई अरेंजमेंट नहीं हो सके हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!