कुंदा उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने साढे चार लाख के जेवर उड़ाए ! Jabalpur News

Jabalpur News : कुंदा उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने साढे चार लाख के जेवर उड़ाए
जबलपुर।  ताला न तोड़ पाने पर दरवाजे का कुंदा उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने साढ़े चार लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना कृष्णा कॉलोनी अधारताल में 1 से 3 जुलाई के बीच की है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। अधारताल टीआई योगेश तोमर ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी अभिषेक वर्मा (29) अपनी पत्नी आरती को जयप्रकाश नगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचाकर 1 जुलाई की रात 10 बजे कंपनी के काम से सिंगरौली चले गए थे।
घर पर ताला लगा था। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वे सिंगरौली से लौटे तो दरवाजे का कुंदा टूटा व कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर के भीतर रखी दो आलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सोने का हार, कंगन, बाले, नथ, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, करधन, पायल व नकद 10 हजार रुपए पार कर दिए। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस कॉलोनी में जहां-तहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।