समाज के लोगों का कहना है कि दलाई लामा का संदेश है कि उनके जन्मदिवस पर केक काटने के बजाय पौधे लगाए जाएं। उनके इसी आह्वान पर 1 जुलाई से 5 जुलाई तक लगातार मैनपाट के विभिन्न ग्रामों और हाट बाजारों में निशुल्क पौधों का वितरण किया गया, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आ सके और मैनपाट में एक बार फिर हरियाली कायम हो सके।




