Press "Enter" to skip to content

कभी जिस विभाग में थीं टीचर, 66 साल की उम्र में उसी में पढ़ने के लिए दी एंट्रेंस एग्जाम ! National News

कभी जिस विभाग में थीं टीचर, 66 साल की उम्र में उसी में पढ़ने के लिए दी एंट्रेंस एग्जाम
वड़ोदरा। कहते हैं पढ़ने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती और इस बात को कईं बार आपने अपने आसपास हो होते देखा होगा। ऐसी ही एक और महिला हैं जो कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो कम ही लोग कर पाते हैं। दरअसल, शहर की मशहूर कथक डांसर ने उसी विभाग में पढ़ने के लिए एंट्रेस एग्जाम दी है जिसमें वो इतने साल पढ़ाकर 2014 में रिटायर हुईं।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार प्रोफेसर पारुल शाह ने हाल ही में बैचलर्स ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स इन कथक में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेस एग्जाम दी है। 66 साल की पारुल का कहना है कि वो खुद को डांस की फील्ड में एक्टिव रखना चाहती हूं। मुझे डांस करना पसंद है।

पारुल के अनुसार 1962 में मैंने एक बड़े गुरु के सानिध्य में कथक सीखना शुरू किया लेकिन अपनी औपचारिक पढ़ाई खत्म नहीं की। मेरी सारी फॉर्मल स्टडी और प्रैक्टिस भरतनाट्यम में हुई। अगर मुझे एडमिशन मिलता है तो मैं अपना सर्कल पूरा कर लूंगी।
शाह को कुछ साल पहले कैंसर हो गया था लेकिन वो अपनी सकारात्मकता के दम पर इसे हरा दिया। हालांकि, डॉक्टरों ने राय दी कि वो खुद को एक्टिव रखें ताकि फिर से कैंसर होने की संभावना ना रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!