
इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम इंदौर के तत्कालीन प्रबंधक सलमान हैदर के 4 ठिकानों पर अलसुबह 5 बजे कार्रवाई की है। हैदर वर्तमान में कटनी में पदस्थ हैं, उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायतें मिली थी। लोकायुक्त पुलिस की अलग-अलग टीमों में शामिल करीब 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें पलसीकर चौराहे के पास बारगल अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 202, छत्रीपुरा में मकान नंबर 23, कागदीपुरा के मुस्कान अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 201 और 202 और माणिकबांग रोड नंदनवन के घर में कार्रवाई जारी है। कटनी में भी उनके निवास पर कार्रवाई की जा रही है।
कटनी में भी कार्रवाई जारी
कटनी के नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक सलमान हैदर के कटनी स्थित समदड़िया कॉलोनी के फ्लैट में दबिश दी गई है। यहां पर फ्लैट के अंदर रखी सामग्री का वैल्यूएशन किया जा रहा है। जबलपुर से आए लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सलमान हैदर के समदड़िया स्थित किराए के फ्लैट में दबिश दी गई है। यहां पर किसी नगदी रुपये नहीं मिले है। फ्लैट में रखें सामग्री सोफा, टीवी, बेड वैल्यूएशन किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।





Be First to Comment