Press "Enter" to skip to content

मानसून सत्र शुरू, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि ! National News

Chhattisgarh Assembly Session : मानसून सत्र शुरू, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सदन ने सबसे पहले अपने दिवंगत सदस्य भीमा मंडावी के साथ एमपी विधानसभा के पूर्व सदस्य संतोष कुमार अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य बलराम सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली हमले में मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके अलावा सदन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल को भी श्रद्धांजिल दी।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

इससे पहले सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय सचिव और नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!