सरकारी कॉलेजों में 1 हजार पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्तियां ! National NEws

Rajasthan Teacher Recruitment: सरकारी कॉलेजों में 1 हजार पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्तियां
जयपुर। राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के 1000 पदों को भरेगी। प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए एक सवाल के जवाब में, भाटी ने कहा कि बजट 2019-20 की घोषणा को पूरा करने के लिए, राजकीय महाविद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के 1000 पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
भाटी ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के लिए 6,500 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 4,500 पहले से ही भरे हुए हैं और शेष 2,000 खाली हैं। इनमें से, बजट में जल्द से जल्द 1000 पदों को भरने का प्रस्ताव है।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में, राज्य भर के सरकारी कॉलेजों में कुल 37,000 सीटें बढ़ाई गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंत्री से जनजातीय क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भी कहा।