तालाब की जमीन पर महलों जैसे घर, प्रशासन ने शुरू की हटाने की कार्रवाई ! Indore News

VIDEO : तालाब की जमीन पर महलों जैसे घर, प्रशासन ने शुरू की हटाने की कार्रवाई
हातोद, इंदौर। यहां तालाब की जमीन पर बने एक 49 मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू की। कार्रवाई के दौरान 200 पुलिस जवान और निगम की 8 जेसीबी सहित बड़ा अमला यहां मौजूद रहा। बड़े-बड़े मकानों को गिराने से पहले अधिकारियों ने पहले लोगों को सामान खाली करने की समझाइश दी, इसके बाद कार्रवाई शुरू की। कुछ लोगों ने अपने घर में से पहले ही सामान बाहर निकाल लिया था। एसडीएम रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार हाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जा रही है।

संबंधित खबरें