
गुना। 3 जुलाई को राघौगढ़ में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने मृतका की बहू सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 2-3 जुलाई की मध्यरात्रि के बीच ताहिरा के दुपट्टे से उसका मुंह दबाकर और गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। ताहिरा के गले में जो मंगलसूत्र था मुंह दबाने के दौरान गाल पर आ गया था। जोर से दबाने से मंगलसूत्र के मोती व हुक्क के निशान ताहिरा के गाल पर बन गए थे। और जब थाने रिपोर्ट लिखाने मोनू गया तब इन लोगों ने ऐसी बात फैलाई की किसी जहरीले कीडे के काटने से ताहिरा की मौत हो गई है।
सरदाना और भूरे खां के बीच काफी लंबे समय से अवैध संबंध थे। और दोनों अक्सर मोबाइल पर लंबी बातचीत करते थे। भूरे खां के अलावा सरजाना के अनु मलिक से भी अवैध संबंध होने की जानकारी मिली थी। सरजाना अनु मलिक से भी पड़ोस में रहने वाली नगमा के मोबाइल से बात करती थी। नगमा अपने दोस्त आबिद से बात करती थी। और अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए छुपाकर सरजाना कि घर पर लगाती थी। इसी मोबाइल से सर जाना अपने प्रेमी भूरा खा से बात करती थी। पुलिस ने दोनों मोबाइलों की कॉल डिटेल के आधार पर इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया। सरजाना और भूरे खां को पुलिस ने दिनांक 13 जुलाई 19 को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से दोनों मोबाइल मृतका का दुपट्टा मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। इस प्रकार ताहिरा हत्या कांड में सरजाना और भूरे खान ने अपने अवैध संबंधों के मध्य बाधा बनने वाली अपनी सास उर्फ सितारादेवी पत्नी मुन्ना खा उम्र 45 साल निवासी राघौगढ़ की हत्या की है।






Be First to Comment