Press "Enter" to skip to content

जेल में हनीप्रीत की न्यूज देखकर एक कैदी ने कमेंट किया तो दूसरे ने नाराज होकर किया हमला, एक साल और बढ़ी सजा ! Jabalpur News

Angry by committing Honeypreet, the prisoner attacked the partner
सागर . डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की शिष्या हनीप्रीत की न्यूज देखने के दौरान सागर सेंट्रल जेल में दो बंदियों में विवाद हो गया था। हनीप्रीत पर टिप्पणी से नाराज एक बंदी ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी थी। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्नल सिंह श्याम ने मारपीट करने वाले बंदी को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
साथ ही 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जिला लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि जेल के शिवखंड वार्ड नंबर-7 में बापूपुरा सागर निवासी आरोपी मुकेश रैकवार तथा बंटी उर्फ प्रताप राजपूत बंदी हैं। 27 सितंबर 2017 की शाम करीब 4 बजे बंदीगृह में लगे टीवी पर हनीप्रीत की न्यूज चल रही थी। तभी बंटी ने कहा कि जिस दिन यह पकड़ी जाएगी, इसका बुरा हाल होगा।
इस बात पर मुकेश रैकवार नाराज हो गया। उसने बंटी से कहा कि ऐसा क्यों बोला ? वह बाथरूम के पास से लोहे की चद्दर का टुकड़ा उठा लाया और बंटी पर हमला कर दिया। जेल प्रबंधन ने घटना की सूचना गोपालगंज पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!