
सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया में रहने वाली 11 साल की एक लड़की के एप्पल iPhone-6 में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से उसका चादर जल गया। लड़की ने फौरन अपने iPhone-6 को जमीन पर फेंक दिया, हालांकि लड़की सुरक्षित है। लड़की ने जले हुए आईफोन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है।
लड़की ने 9 टू 5 मैक को बताया कि, ‘मैं अपने फोन को हाथ में लेकर बिस्तर पर बैठी हुई थी, तभी मेरे आईफोन में से हर जगह से चिंगारियां निकलने लगी। चिंगारियों की वजह से मेरी बिस्तर की चादर में आग लग गई और उसमें छेद हो गया।’ इस संबंध में लड़की की मां मारिया अडाटा ने एप्पल स्पोर्ट को फोन लगाया, जिसके बाद उन्हें आईफोन की तस्वीरें भेजने और खुदरा विक्रेता को फोन करने के लिए कहा गया। लड़की की मां ने कहा कि, यह घटना किसी के साथ भी हो सकती थी। इस गंभीर घटना में मेरी बच्ची को भी आग लग सकती थी, वह घायल हो सकती थी। लेकिन, भगवान का शुक्र है कि मेरी बच्ची सुरक्षित है और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
इस संबंध में iPhone कंपनी की ओर से कहा गया है कि, बहुत सी चीजों की वजह से आईफोन में आग लग सकती है। इसका एक कारण यह भी है कि आप ओरिजिनल चार्जर से इस चार्ज करने की बजाए किसी डुप्लीकेट चार्ज का इस्तेमाल कर रहे हो। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी एक आईफोन 7 प्लस के यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने आईफोन में आग लगने की घटना शेयर की थी। वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं, दिसंबर में एक ओहियो नाम के शख्स ने भी बताया था कि उसके आईफोन एक्स एस मैक्स में अचानक आग लग गई और वह उसकी जेब में ही फट गया।





Be First to Comment