- सोमवार दोपहर की घटना, विधायक ने सर्मथकों के साथ एसडीएम के केबिन में लगाए मुर्दाबाद के नारे
भोपाल। बीना में भाजपा विधायक द्वारा आईएएस को धमकाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आईएएस से फटकारते समय विधायक और उनकी कई बार जुबान फिसली और वे तू-तड़ाक पर उतर आए। विधायक के समर्थक आईएएस को काम करने का तरीका समझाने लगे।
दरअसल बीना में इसवक्त नए सिलेक्ट हुए आईएएस केएल मीणा के पास एसडीएम का प्रभार है। वे प्रसाशनिक कार्य की बारीकियां सीख रहे हैं। सोमवार की दोपहर क्षेत्र के विधायक महेश राय अपने करीब दर्जनभर सर्मथकों के साथ बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और केएल मीणा से ज्ञापन लेने कहने लगे। एसडीएम केएल मीणा ने जब विधायक से कहा कि आप ज्ञापन तहसीलदार को दे दें। एसडीएम के इतना कहते ही विधायक भड़क गए। अपनी बात कहते-कहते एक बार तू-तड़ाक पर उतर आए और एसडीएम के सामने ही अपने सर्मथकों के साथ एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
एसडीएम के शोर न मचाने की कहने पर विधायक ने कहा कि आपको जनप्रतिनिधि से बात करने का तरीका नहीं हैं, नए-नए आए हो। इसके बाद विधायक का सर्मथक एसडीएम को काम कैसे करना है ये समझाने लगा।




Be First to Comment