- एक साल पहले ही हो चुकी थी प्रेमी की शादी, फिर भी प्रेमिका से करना चाह रहा था दूसरी शादी
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, एक बार घर से भी भाग चुकी युवती प्रेमी ससुराल जाकर भी देता था धमकी
भांडेर/दतिया। भांडेर के सिकंदरपुर मोहल्ले में एक शादीशुदा प्रेमी ने बीती रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बाथरूम में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के परिजनों को थाने में बैठा लिया है। इसमें उसकी गर्भवती पत्नी भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका साहू की शादी इसी साल 28 मई को हुई थी। सुसराल से विदा होकर वो पहली बार मायके आई थी। रात ढाई बजे प्रियंका ने अपनी मां से बाथरूम जाने का कहा और उठकर चली गई। जैसे ही प्रियंका ने बाछरूम का दरवाजा खोला वहीं पहले छिपकर बैठे प्रेमी गोलू ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। प्रियंका की बाथरूम में ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुन परिवार के लोग बाहर निकले तो उन्हें आरोपी कट्टा लेकर भागते हुए दिखा।
रविवार को दूसरी विदा पर जाने वाली थी: प्रियंका 28 मई को शादी के बाद 12 दिन तक अपनी ससुराल में रही। 10 जून को ससुराल पक्ष के लोग उसे पहली विदा पर मायके लेकर आए थे। 14 जुलाई रविवार को दूसरी विदा पर प्रियंका को ससुराल जाना था। प्रियंका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच बातचीत में विदा का कार्यक्रम रविवार का तय हुआ था, लेकिन रविवार की सुबह होने से पहले ही प्रियंका की हत्या हो गई। रविवार को प्रियंका ससुराल तो पहुंची लेकिन वह जीवित नहीं थी, उसका शव ससुरालीजन अपने घर ले गए और दाह संस्कार कराया।
पिता भी बनने वाला है प्रेमी: प्रियंका की हत्या करने वाला आरोपी गोलू यादव भी शादीशुदा है। उसका विवाह 22 जून 2018 को पास के ही गांव मलेतरा में हुआ था। कुछ महीनों के अंदर ही वह पिता बनने वाला है लेकिन वह प्रेमिका प्रियंका से भी शादी करना चाहता था। इसलिए वह प्रियंका से मिलने के लिए कभी ससुराल तो कभी उसके घर पहुंच जाता था। मायके पक्ष के लोग उसे रोकते तो धमकी देता था।
एक बार भाग भी चुकी युवती: प्रियंका और गोलू का दो साल से ज्यादा समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक बार प्रियंका गोलू के साथ में घर छोड़कर भाग गई थी, लेकिन बाद में लौट आई थी। वह प्रियंका के घर आता-जाता था और धमकी भी देता था कि शादी तो प्रियंका से ही करेगा, लेकिन एक बार भी प्रियंका के परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं की। परिजन ने इसी साल 28 मई को दतिया के उनाव रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी दीपक साहू से प्रियंका का विवाह कर दिया।
10 जून को भी गई थी चली: 10 जून को ससुराल से मायके पहुंची प्रियंका मायके से ही दो दिन के लिए लापता हो गई थी और दो दिन बाद पुन: मायके पहुंच गई, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह कहां किसके साथ गई थी





Be First to Comment