Press "Enter" to skip to content

वेंकटेश मंदिर में भक्तों ने गुरु दर्शन कर गाए भजन, मंत्र दीक्षा, गुरु पाठ के साथ हुए कई आयोजन ! Indore News

guru purnima 2019 today indore news devotees pray at venkatesh temple and chant religious songs

  • मंत्र दीक्षा, गुरु पाठ के साथ गुरुजी भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किए पौधे 
  • शहर में कई जगह धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने किए आयोजन 

इंदौर. गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार को शहर गुरुभक्ति में डूब गया। वेंकटेश मंदिर गुरु दर्शन के लिए सुबह से भक्तों ने की भीड़ लग गई। यहां चरण वंदना के बाद भक्तों ने गुरुवर के साथ भजन भी गाए। इसके अलावा शहर में कई जगह धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा बड़ी संख्या में मंत्र दीक्षा, गुरु पाठ के साथ भक्तों को प्रसाद के रूप में पौधों बांटने का कार्यक्रम आयाेजित किया गया। 
शहर में आयोजित कार्यक्रम : गोरकुण्ड रामद्वारा में सुबह 7 बजे से रामस्नेही सम्प्रदाय के संत अमृत राम के सानिध्य में महोत्सव हुआ। समिति के राजेश गर्ग ने बताया कि सुबह 6 बजे आचार्य रामचरण महाराज की मूर्ति का जलाभिषेक, पंचामृत से अभिषेक व आरती हुई। इसके बाद भक्तों द्वारा संत अमृत राम महाराज के सानिध्य में गुरु पाठ हुआ।
दादू महाराज ने बांटे तुलसी के पौधे : महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान में सुबह 9 बजे से गुरु आराधना शुरू हुई। संस्थान की प्रचार प्रमुख अलका घुगरे ने बताया सबसे पहले सदगुरु नाना महाराज तरानेकर की प्रतिमा का पूजन अभिषेक। इसके बाद महाराज जी ने दीक्षार्थियों को मंत्र दीक्षा, जाप माला, यंत्र के साथ तुलसी के पौधा घर पर लगाने के लिए दिए। 
 
सिद्धेश्वर मंदिर में मंत्र दीक्षा : समाजसेवी महेंद्र मकासरे ने बताया कि श्रद्धापुरी सिद्धेश्वर मंदिर में मंत्र दीक्षा भी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में पं. कृष्ण प्रसाद आचार्य के शिष्य भी शामिल हुए।
ध्यान और प्राणायाम हुआ : दी आर्ट ऑफ लिविंग सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह 7 से 9 बजे तक गुरु की आवज में महासुदर्शन क्रिया, हब्लानी परिसर, सिंधी कॉलोनी व सी 21 मॉल में हुई। सभी साधकों ने सुबह 7 बजे एकत्रित होकर योग आसन किया। 
विश्वनाथधाम में रुद्राभिषेक : सांवेर रोड स्थित भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में महोत्सव संस्कृति पब्लिक स्कूल में मना। ट्रस्ट के प्रमुख मुकेश कचोलिया ने बताया सुबह 10 बजे पं. किशोर शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा भगवान शिव का गोदुग्ध से लघु रुद्राभिषेक किया। 
समाधि स्थल में तीन दिनी महोत्सव : स्वामी प्रीतमदास गोबिंदराम पारमार्थिक संस्थान द्वारा 18 जुलाई तक महोत्सव खंडवा रोड स्थित समाधि स्थल पर मनाया गया। सुबह 9 बजे स्वामी प्रीतमदास का चरण पादुका पूजन हुआ। 17 को प्रीतम भक्त मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 18 जुलाई को रात 9.30 बजे स्वामी प्रीतमदास सभागृह साधु वासवानी नगर में कीर्तन सत्संग होगा। 
धरावरा धाम में पादुका पूजन : धार रोड स्थित गंभीर नदी के धरावरा धाम पर साकेत वर्षी घनश्याम दास महाराज का पादुका पूजन मंगलवार को किया गया। इसमें धरावरा, कलारिया, माचल, बेटमा, इंदौर आदि अनेक स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए। 
शंकराचार्य मठ में 10 बजे से उत्सव : नैनोद स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ में सुबह 10 बजे से महोत्सव मनाया गया। गुरुदेव श्री श्री नित्यानंद देव ध्यान केंद्र के तत्वावधान व यति विनय सागर के सान्निध्य में सिलिकॉन सिटी केंद्र में उत्सव मना।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!