Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए करैरा पुलिस ने 5 आरोपियों सहित 11150 रुपये किये जप्त | Karera News

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर 11150 रू की नगदी की जप्त
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुरयन मोहल्ला करैरा में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा कुरयन मोहल्ला में दबिश दी दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिस की परन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुए के फड़ से आरोपी बिहारी पुत्र किशनलाल कोरी उम्र 35 साल निवासी कोरी मोहल्ला करैरा, खालिद पुत्र अल्लाउद्यीन खां उम्र 26 साल, दीपक पुत्र कैलाश जाटव उम्र 23 साल, सद्याम पुत्र हसन खां उम्र 35 साल, असलम पुत्र सत्तार खां उम्र 35 साल निवासीगण करैरा को दबोचकर उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं 11150 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!