Press "Enter" to skip to content

कथित मुठभेड़ में 10 लोगों की मौत, 6 साल बाद जांच के लिए पहुंची CBI टीम ! National News

बीजापुर : कथित मुठभेड़ में 10 लोगों की मौत, 6 साल बाद जांच के लिए पहुंची CBI टीम
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 19 मई 2013 को हुई कथित मुठभेड़ का मामला फिर चर्चा में आ गया है। यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पांच सदस्यीय सीबीआई की टीम सारिका जैन के नेतृत्व में करीब 80 ग्रामीणों के बयान लेने के लिए आज जबलपुर से बीजापुर पहुंची है।
गौरतलब है कि 19 मई 2013 को एड़समेटा गांव में कथित मुठभेड़ में दस लोगों की मौत हुई थी, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच सीबीआइ जबलपुर को सौंपी गई है राज्य सरकार ने राज्य में सीबीआइ जांच पर रोक लगाई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश होने से इस जांच टीम को इजाजत दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!