
तेहरान। ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में एक ब्रिटिश टैंकर को जब्त किया है।
उन्होंने बताया कि ब्रिटिश टैंकर को किनारे पर ले जाया गया और उसे होर्मुजेन पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गनाइजेशन को कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक जांच के लिए सौंप दिया गया है।
ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार इस घटना की रिपोर्ट मिलने पर तत्काल आगे की जानकारी तलब कर रही है और हालात का मूल्यांकन कर रही है।
यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब जिब्राल्टर सुप्रीम कोर्ट ने एलान किया है कि वह दो हफ्ते पहले जब्त किए गए ईरानी टैंकर की जब्ती 30 दिनों के लिए बढ़ा रहा है। इससे पहले ईरानी गार्ड्स ने गुरुवार को एक और विदेशी टैंकर को जब्त किया था। माना जा रहा वह टैंकर पनामा का था।





Be First to Comment