Press "Enter" to skip to content

करैरा एसडीओपी एवं टीआई ने ली कोचिंग संचालको की बैठक | Karera News

कहा-कोचिंग संचालक छात्र एवं छत्राओ को शिक्षा के साथ साथ स्मैक के नशे से होने बाले नुकसान भी बताये
करैरा। आज करैरा थाने में एस डी ओ पी आत्माराम शर्मा एवं थाना प्रभारी राकेश शर्मा के निर्देशन में करैरा के कोचिंग संचालको की एक बैठक ली गई जिसमें कोचिंग संचालको को कोचिंग सुबह 6 बजे खोलने की हिदायत दी गई एवं कोचिंग में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र एवं छत्राओं को स्मैक जैसे मादक नशे से होने बाले नुकसान के बारे में भी बताने को कहा । करैरा एस डी ओ पी आत्माराम शर्मा ने बैठक में कहा कि सर्वाधिक युवा पीढ़ी  स्मैक के नशे की ओर अग्रसर हो रही है इसलिये होने कोचिंग की पढ़ाई के साथ इस विषैले नशे के बारे में पढ़ाया जाये कि इन नशे से बच्चो के भविष्य के साथ साथ माता पिता का व्रद्ध समय अंधकारमय हो जाता है । करैरा टी आई राकेश शर्मा ने कहा कि समस्त कोचिंग संचालक कोचिंग के बाहर सी सी टी बी कैमरे अवश्य लगवाये एवं कोचिंग के बाहर पार्किंग की ब्यवस्था भी रखे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!