Press "Enter" to skip to content

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों के बच्चे भी बेच सकेंगे टिकट ! National News

Raipur news : रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों के बच्चे भी बेच सकेंगे टिकट
रायपुर। रेलवे के रिटायर्ड कर्मियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने अब उनके बच्चों और पत्नी को रोजगार देने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। इसके तहत अब चाहें तो उनके परिजन भी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से जनरल टिकट बेच सकते हैं। अभी तक केवल रिटायर्ड कर्मचारी ही इसे बेचने के लिए पात्र थे।
जनरल टिकट के लिए काउंटरों में लगने वाली लंबी कतार की समस्या दूर करते हुए कुछ साल पहले रेलवे ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा स्टेशनों में शुरू की है। नई सुविधा और इसे ऑपरेट करने की जानकारी यात्रियों को नहीं होने पर परेशानी दूर करने के लिए सहायक नियुक्त किया गया है।
इस पर केवल रेलवे के रिटायर्ड कर्मियों की ही नियुक्ति की जाएगी। इसके बदले उन्हें तीन प्रतिशत कमीशन मिलता है। 100 रुपये लेकर 10 हजार रुपये तक रिचार्ज की सुविधा है।

अब इस योजना का लाभ रिटायर्ड कर्मियों के परिजन भी ले सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोन के सीसीएम को सर्कुलर जारी किया है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन भी शामिल है। सर्कुलर में लिखा है कि इन मशीनों के परिचालन की जिम्मेदारी रिटायर्ड कर्मियों के वयस्क पुत्र व पुत्री के अलावा पत्नी को भी दिया जा सकती है।

जोन में लगी हैं 26 मशीन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस योजना के तहत 26 मशीन लगी है। जोनल स्टेशन में दो मशीन है। इनमें एक का गेट क्रमांक तीन और दूसरी गेट क्रमांक एक पर स्थित है। दोनों जगह रिटायर्ड कर्मी सहायक के रूप में मौजूद रहते हैं।

– रेलवे बोर्ड से सर्कुलर जारी हुआ है। इसके तहत ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के परिचालन की जिम्मेदारी रिटायर्ड रेलकर्मियों के साथ- साथ उनके परिवार के सदस्यों को दी जा सकती है। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!